अवैध कब्जे पर तत्काल हो कार्यवाही: एडीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_621.html
बाराबंकी। अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिकेश चौरसिया ने समसत उपजिलाधिकारियों
और क्षेत्राधिकारियों तथा सभी कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे
अवैध कब्जों के सम्बन्ध में पूरा विवरण तत्काल भेजे। अवैध कब्जों के
सम्बन्ध में विस्तृत स्तर पर विवरण तैयार कराने के बाद उसका एक रजिस्टर
तैयार किया जायेगा और अवैध कब्जों के सम्बन्ध में जरूरी कार्यवाही
सुनिश्चित करायी जायेगी। अधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि उनके
क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से कब्जा हुए सार्वजनिक पार्क, मैदान, चारागाह,
तालाब तथा सार्वजनिक महत्व और उपयोग की भूमि, भवन के बारे में प्रस्ताव
रिपोर्ट भेजे जाए। रिपोर्ट में अवैध रूप से कब्जा की गयी सम्पत्ति का
क्षेत्रफल, उसका मूल्य आदि का विवरण भी दिया जाएगा।