aajtaktimes

मतदेय स्थल के संशोधन को लेकर हुई बैठक



बाराबंकी। मतदेय स्थलों के संशोधन और सम्भाजन के सम्बन्ध में समस्त
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीआरडीए सभागार
में अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी,
जिसमें उनसे अपेक्षा की गयी कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन अथवा संशोधन के
दृष्टिगत प्रस्ताव अथवा आपत्ति 01 जुलाई तक अवश्य उपलब्ध करा दें। बैठक
में उपजिलाधिकारी फतेहपुर ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र कुर्सी में
मतदेय स्थल के सम्बन्ध में 9 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिन पर विचार के
बाद पाया गया कि किसी तरह की संशोधन की जरूरत नहीं है। विधान सभा क्षेत्र
बाराबंकी में आज प्राप्त 1 प्रस्ताव पर जांच की जा रही है। अन्य विधान
सभा क्षेत्रों से मतदेय स्थलों के सम्भाजन अथवा संशोधन के सम्बन्ध में
कोई प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 1500 से अधिक
मतदाता वाले 90 मतदेय स्थल चिन्हित किये गये है और 2 किमी. से अधिक दूरी
वाले मतदेय स्थल 04 है। यहॉ पर एक नया मतदेय स्थल बनाया जाना है। बैठक
में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वे मतदेय स्थलों
के सम्भाजन अथवा संशोधन हेतु अन्तिम रूप से 01 जुलाई, 2016 तक प्रस्ताव
भेज सकते है।

Related

UP 2197193379902767401

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item