मौर्या जी एक अच्छे व्यक्ति हैं – अखिलेश यादव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_852.html
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या को एक अच्छा व्यक्ति बताया तथा कहा की वो गलत पार्टी में थे। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या के निर्णय का स्वागत किया।
पार्टी को लेकर किये गए सवाल का जवाब देते उन्होंने कहा की जहाँ तक पार्टी के विषय की बात है ये हमारे पार्टी के अंदर के विषय की बात है और पार्टी जो फैसला करेगी मैं समझता हूँ उसे सब मानेगे।
प्रेस वार्ता में डायल 100 के बारे में बताया की यह दुनिया की सबसे बड़ी आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (emergency response center) है जिसमें एक कॉल से ही पुलिस,मेडिकल,फायर ब्रिगेड की सेवा को तत्काल सहायता के लिए बुलाया जा सकता है। अक्टूबर से, डायल 100 उत्तर प्रदेश के जिलों, शहरों, कस्बों और गांवों में किसी भी समय और कहीं भी उपलब्ध हो जाएगा।