अखिलेश सरकार देने जा रही है 40,000 नौकरियां
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/40000.html
सफाई कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पिछले साल अखिलेश सरकार ने 35,744 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती का आदेश जारी किया था, लेकिन कुछ संगठनों द्वारा आरक्षण संबंधी अड़ंगा लगा दिए जाने से भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। बाद में भर्ती से संबंधित प्रस्ताव को संशोधित करते हुए 40 हजार पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया गया था। जिसे कल बृहस्पतिवार को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है।
चयन प्रक्रिया में पहले की तरह ही आरक्षण व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि चयन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम-1994 (यथा संशोधित) का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा चयन सूची में नामों को साक्षात्कार में प्रदान किए गए अंकों के अनुसार रखा जाएगा।
चयन समितियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने के बाद उसे शासन को भेजना होगा, जहां से अनुमोदन के बाद उसे जारी किया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद जल्द ही निकायों में सफाई कर्मचारियों के भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

