बुरे फंसे सलमान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_905.html
लखनऊ: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दुष्कर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजधानी लखनऊ व कानपुर की अदालतों में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्त्ता रफात जमाल ने मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के समक्ष लखनऊ में परिवाद दायर किया है।
उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि दुष्कर्म पीड़ित महिला को लेकर इस तरह का रवैया दिखाने वाले सलमान के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कानपुर के एक अधिवक्ता मनोज कुमार दीक्षित ने अतिरिक्त मुख्य मैट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में सलमान के खिलाफ परिवाद दायर किया है।