aajtaktimes

स्वामी प्रसाद मौर्या का दावा बसपा के कई विधायक उनके साथ

राष्ट्रीय महासचिव और नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या के बसपा का साथ छोड़ने के बाद से आगरा में भी सरगर्मी तेज हो गई है। बसपा के पांच पूर्व विधायकों को निकाले जाने के बाद पार्टी के साथ खड़े तीन प्रमुख नेताओं पर निगरानी रखी जा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने साथ कई विधायकों के समर्थन का दावा किया है, इससे बसपा नेतृत्व में तनाव देखा जा सकता है।
मौर्या के विश्वासपात्र नेताओं को पार्टी में बनाए रखना बसपा के लिए चुनौती भरा काम होगा। बसपा के लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और नेता प्रतिपक्ष रहे स्वामी प्रसाद मौर्या के आगरा में कई बसपा नेताओं से नजदीकी संबंध हैं। मौर्या समाज के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी और भागीदारी अहम रही है।
मौर्या के बसपा छोड़ने के बाद पार्टी पदाधिकारियों को ऐसे नेताओं पर नजर रखने को कहा गया है जो मौर्या के विश्वासपात्र रहे हैं। बसपा द्वारा हाल में ही पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी को निकाले जाने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या के इस कदम को बड़े झटके के रूप में माना जा रहा है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 25 जून को लखनऊ में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थक विधायक अगर इस बैठक से गैरहाजिर रहते हैं तो मौर्या का दावा और मजबूत हो जाएगा। मौर्या समर्थक बुधवार शाम से ही इस दिशा में सक्रिय हो गए हैं।

Related

UP 7083432685116527258

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item