aajtaktimes

बालिका का लटकता मिला शव

जैदपुर बाराबंकी। बच्चों के साथ खेलने निकली 8 वर्षीय बालिका शव नहर के
किनारे दुपटटे के सहारे गले में फंदा लगा पेड़ से लटकता मिलने से हड़कम्प
मच गया। जहॉ काफी तादाद में लोग तरह तरह का कयास लगा रहे थे। मौके पर
पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया है। स्थानीय कस्बा जैदपुर के
मोहल्ला पुरब अहिरान निवासी राम किशोर रावत पुत्र राम खेलावन की 8 वर्षीय
पुत्र शिव कुमारी जो कल अपने घर से 8 बजे खेलने निकली थी। काफी देर होने
पर जब बालिका वापस नही आयी तो परिवार वालों ने तलाशना शुरू कर दिया। आज
शाम लगभग 4 बजे काशीराम आवास अली अकबर कटरा के पीछे से जाने वाली नहर के
किनारे बालिका का शव दुपटटे के सहारे गले में फंदा लगा पेड़ से लटकता
मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुॅचे परिवारवालो में मातम छा गया और
भारी संख्या मे लोगो का हुजूम इकटठा होकर कर तरह तरह के कयास लगाने लगे।
मौके पर पहुॅचे चेयरमैन रियाज अहमद की मौजूदगी में पुलिस ने शव का
पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।

Related

UP 2879055495656000656

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item