aajtaktimes

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग, सीएम शिवराज भी थे सवार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 438 की तकनीकी खराबी के कारण इसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी. विमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह सहित करीब 100 यात्री मौजूद थे.
विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर क्रू मेंबर को तकनीकी खराबी का पता चल गया. इसके बाद एटीसी की अनुमति से विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. यात्रियों को रविवार सुबह दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया जाएगा ।

Related

news 52466041181465447

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item