aajtaktimes

अपार्टमेन्ट की लिफ्ट में फंसकर चार साल के बच्‍चे की मौत

लखनऊ। जॉपलिंग रोड स्थित राज अपार्टमेंट में शनिवार रात चौथे माले पर लिफ्ट में फंसने से चार साल के अर्णव कुमार की मौत हो गई। अर्णव घर से बाहर खेलने के दौरान लिफ्ट का चैनल खुला होने से उसमें फंस गया था। अपार्टमेन्ट के चौथे माले पर फ्लैट नम्बर 401 में एसबीआई कर्मचारी सुमित कुमार पत्नी और दो बेटों मौनिक व अर्णव के साथ रहते थे। इनके घर के ठीक सामने ही चैनल वाली लिफ्ट है।
रात करीब 10 बजे सुमित का छोटा बेटा अर्णव घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान वह लिफ्ट में फंस गया। इसी बीच लिफ्ट नीचे की ओर चल दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बच्‍चे की चीख सुनकर माता-पिता पहुंचे तो बेटे का आधा शरीर फंसा देखकर बदहवास हो गए। आननफानन में कालोनी के लोगों ने बच्चे को निकालने की कोशिश की लेकिन वह बुरी तरह फंसा हुआ था।
नाकाम होने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने लिफ्ट का चैनल काटकर अर्णव को बाहर निकाला। वह खून से लथपथ था। उसे तुरन्त सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related

UP 4732964176624689061

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item