aajtaktimes

सपा में होगा मुख़्तार अंसारी की कौमी एकता दल का विलय ! पूर्वांचल की सियासत में हड़कंप

मुख्तार अंसारी - अफजाल अंसारी की कौमी एकता दल का मंगलवार को समाजवादी पार्टी मे विलय तय । पार्टी के दो विधायक है गाजीपुर,  बलिया ,  मऊ जिलो मे प्रभाव है । सपा में विलय से मुख़्तार के विरोधियो में हड़कंप मच गया है । वही इनके सियासी विरोधीयो के भी होश उड़ गए । सूत्र बताते है सपा में विलय के बाद शिफगतुल्लाह का मंत्री बनना भी तय है तो वही मुख्तार ने पूर्वांचल की दर्जन भर से भी ज़्यादा सीटो पर अपनी पसंद का उम्मीदवार को टिकट देने पर भी मुहर लगवा ली है ।
बसपा से निष्कासित कर दिए जाने के बाद दोनों भाईयों को अन्य राजनीतिक दलों ने अस्वीकार कर दिया । तब तीनों अंसारी भाइयों मुख्तार, अफजल और सिब्गतुल्लाह ने 2010 में खुद की राजनीतिक पार्टी कौमी एकता दल (QED) का गठन किया. इससे पहले मुख्तार ने हिन्दू-मुस्लिम एकता पार्टी नामक एक संगठन शुरू किया था. जिसका विलय QED में कर दिया गया था. मार्च 2014 में अंसारी ने घोसी के साथ-साथ और वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. हालांकि चुनाव के पहले उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए कहा था कि उन्होंने धर्मनिरपेक्ष वोट का विभाजन रोकने के लिए ऐसा किया है ।
अब देखना ये है की पूर्वांचल में मुसलमानो के मसीहा कहे जाने वाले मुख़्तार की पार्टी का सपा में विलय होने का विधानसभा चुनाव में सपा के लिए कितना फायदेमंद रहेगा ये तो भविष्य के गर्भ में है ।

Related

UP 5489821907477104381

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item