aajtaktimes

अखिलेश मंत्रिमंडल का विस्तार आज, बलराम के साथ कई नए चेहरों की होगी वापसी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा। मंत्रिमंडल से गत 21 जून को बर्खास्त किए गए माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। यादव के साथ ही मंत्रिमंडल में युवाओं को भी तरजीह दी जा सकती है। राजभवन में नए मंत्रियों को 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार इससे पहले गत 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 5 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 8 को राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया था। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर इस विस्तार में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा जाएगा। मंत्रिमंडल में 4 नए लोगों को जगह मिल सकती है।
अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 22 राज्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री को लेकर मंत्रिमंडल में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं। इस प्रकार 4 लोगों को और शामिल किया जा सकता है।

Related

UP 4538247969206601276

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item