aajtaktimes

सोते समय युवक को मारी गोली, गंभीर

बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत् सोते समय एक युवक को उसके सगे रिश्तेदार
ने अवैध असलहे से गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसको जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज
करके नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात
11 बजे थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर निवासी मो. जाहिद पुत्र
मुन्ना कुरैशी अपने घर के बाहर आंगन में सो रहा था। अचानक सोते समय उस पर
गोली चलायी गयी। यह तो अच्छा हुआ कि गोली उसके बांये हाथ के बाजू में जा
घुसी। गोली की आवाज और मो. जाहिद की चीख पुकार सुनकर परिजन व आस पड़ोस के
ग्रामवासी जाग गये। रात को ही जाहिद को घायल अवस्था में पहले सीएचसी कोठी
लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जाहिद के
पिता मुन्ना ने आज सुबह थाने पर आकर गांव के ही रिश्तेदार मो. फुकरान
पुत्र फुस्सन  के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी ने दबिश देकर
फुकरान को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे में कोठी प्रभारी का कहना है
कि जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही कार्यवाही की जायेगी। जबकि
मुन्ना का कहना था कि पता नही मेरे बेटे ने क्या बिगाड़ा था जो उस पर जान
लेवा हमला हुआ। मेरे बेटे की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नही थी। आखिर
फुकरान ने गोली क्यों मारी उसके पीछे क्या वजह थी। यह चर्चा का विषय बना
हुआ है।

Related

UP 640062025219860337

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item