aajtaktimes

मानदेय न मिलने से शिक्षामित्र को हार्टअटैक

बाराबंकी। तंगहाली और बीमारी के चलते एक महिला शिक्षामित्र जिंदगी और मौत
की जंग लड़ रही है। अभी तक उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। विकास खण्ड बंकी
के प्राथमिक विद्यालय सहेलिया में तैनात शिक्षामित्र सुषमा देवी को बीती
19/20 जून की मध्यरात्रि अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी को दिये गये पत्र में सुषमा देवी ने बताया कि उसे बीते तीन माह
से न तो मानदेय मिला और न ही बीटीसी में समायोजन हुआ। जिस कारण वह काफी
मानसिक और आर्थिक विसंगतियों से गुजर रही थी। सुषमा का इलाज जिला
चिकित्सालय में प्रचलित है। अर्थव्यवस्था तंग होने के कारण उसका इलाज भी
सुचारू ढंग से नहीं हो पा रहा है। पीड़िता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
को पत्र लिखकर त्वरित रूप से मानदेय देने की गुजारिश की है। जिससे उसका
इलाज सुचारू रूप से हो सके।

Related

UP 3024333372820581781

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item