तहसील दिवस के मामलों को पूरी गम्भीरता से लें अधिकारी: डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_740.html
बाराबंकी। तहसील नवाबगंज में जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में तहसील
दिवस का आयोजन किया गया। जिले की सभी तहसीलों में जन समस्याओं के
निस्तारण हेतु तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। नवाबगंज में आयोजित तहसील दिवस
में जिलाधिकारी ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश
दिया कि निर्धारित समय में उनका समुचित और प्रभावी ढंग से निस्तारण
सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने देवा ब्लाक के एक दैवीय आपदा से पीड़ित
व्यक्ति द्वारा देवा एसबीआई बैंक के विरुद्ध की गई शिकायत का कड़ा संज्ञान
लिया और दैवीय आपदा सहायता के रूप में दिये गये 02 लाख रूपये के चेक के
भुगतान का मामला तहसील दिवस के दौरान ही निराकरण कराया। तहसील दिवस के
दौरान मण्डी समिति द्वारा संचालित किसान व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
योजनान्तर्गत 04 व्यक्तियों को 02-02 लाख रूपये का जिलाधिकारी द्वारा चेक
प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने से तहसील दिवस में पुनः प्रार्थना
पत्र आते है और फरियादी को अनावश्यक रूप से असुविधा होती है। उन्होने
निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तहसील दिवस के मामलों को
पूरी गम्भीरता से ले। समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उदासीनता अथवा
लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध निश्चित रूप से कड़ा
संज्ञान लिया जायेगा और उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा
कि तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण हेतु आईजीआरएस प्रणाली के तहत
आनलाइन व्यवस्था है। उन्होने कहा कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र के लिए
ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण
की प्रक्रिया की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। ऐसे में किसी भी स्तर पर
किसी तरह की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। तहसील दिवस में प्रस्तुत
प्रार्थना पत्रों का समुचित निस्तारण किये जाने तक अधिकारी अनुश्रवण एवं
पर्यवेक्षण करते रहे। इसके अलावा मामलों का रेण्डम बेसिस पर चयन करके
फरियादी से दूरभाष पर बात करके यह भी फीडबैक ले ले कि उसके प्रार्थना
पत्र के निस्तारण में गुणवत्ता की क्या स्थिति है। तहसील दिवस में
विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 65 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमें
ज्यादातर प्रार्थना पत्र राजस्व, पुलिस से सम्बन्धित रहे। तहसील दिवस में
आये मामलों मे से राजस्व से सम्बन्धित 20, पुलिस से सम्बन्धित 12, विकास
से सम्बन्धित 04, विद्युत से सम्बन्धित 06, समाज कल्याण से सम्बन्धित 05,
चकबन्दी से सम्बन्धित 04, सिंचाई से सम्बन्धित 02, जल निगम से सम्बन्धित
03 और अन्य विभागों से सम्बन्धित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल
हमीद, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश चन्द्रा, उपजिलाधिकारी नीलम सहित
सम्बन्धित विभागों के जिले स्तर, तहसील स्तर और विकास खण्ड स्तर के
अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
वसूली कर आरोप, महिलाओं ने की जांच की मांग
रामसनेहीघाट बाराबंकी। गांव की सीधी साधी महिलाओं को जय मात्र भूमि
सामजिक सेवा संस्थान के संचालक राधेश्याम दीक्षित व उनके सहयोगी ब्लाक
बनीकोडर सचिव ने उर्मिला देवी पत्नी रामनरेश ब्लाक सचिव राधेश्याम
दीक्षित द्वारा नियुक्त करवाई योजनाओं को संचालित करवाने का काम झांसा
देकर सैकड़ो महिलओं से सदस्यता शुल्क व योजनओं का निवेश व हिस्सा भी जमा
करवाया गया। काफी अरसे तक इन लोगों द्वारा कोई योजना का संचालन नही किया
गया। सदस्यों के आक्रोश से बचने व अपने द्वारा की गयी ठगी व धोखा धड़ी को
छिपाने के लिए कुछ महिला सदस्यों को बरगला कर अपनी निष्कासित सदस्यों के
विरूद्व स्वयं उर्मिला देवी ब्लाक सचिव बनीकोडर ने संचालक सहित धनीराम व
मदन लाल व इंद्रकुमार के विरूद्व प्राथमिकता दर्ज करा दी है। आज तहसील
दिवस में धनीराम द्वारा प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन को
सच्चाई से अवगत कराने का प्रयास किया। प्रार्थना पत्र का जिक्र किया गया
कि अधिकांश महिला सदस्यों से सीधे उर्मिला देवी से ही शुल्क अपने पास जमा
कराया था तथा धनीराम ने यह बताया कि समय समय पर फोन पर हुई वार्ता की
रिकाडिंग भी उसके पास मौजूूद है। जो यथोचित स्थिति के समय अपने बचाव के
रूप में उस फोन को रिकाडिंग को पेश करने की बात कही है।
बांग्लादेश, पाकिस्तान से मुसलमानों ने किया है पलायन: रंजीत
बाराबंकी। मुजफ्फरनगर 2013 दंगे के बाद 50 हजार मुसलमानों के पलायन की
बात करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर सवालिया
निशान उठाया है कि क्या भाजपा इस प्रकार की भी जंाच करायेगी। इस पर
प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एवं राम
जन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास के प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ
नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम नेता होने के नाते उनकी
यह चिन्ता न सिर्फ प्रसन्नीय है अपित गम्भीर भी हैै। मैं ओवैसी को भाजपा
कार्यकर्ता की हैसियत से यह जानकारी देना चाहूंगा कि मुसलमानों की वह
पलायन की सूची प्रत्येक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के पास है। वैसे
ओवैसी को यह मालूम होना चाहिए कि मुस्लिम समाज कबीलाई पद्धति से है और
रोजी-रोटी के लिए कहीं भी रहना व बसना इसे अपना पलायन नही मानते हैं यदि
वह इसे पलायन समझते तो दुनिया भर के विभिन्न देशों में अपनी रोजी-रोटी के
लिए फैला मुसलमान अपने घर मक्का और मदीना वापस होने की इच्छा व्यक्त
करता। उन्होंने कहा ओवैसी जी मैं संख्यात्मक सूची भी देना चाहंूगा।
बंगलादेश से 5 करोड़, पाकिस्तान से 1 करोड़ मुसलमान पलायन करके भारत आया
हुआ है। भारत से भी प्रत्येक वर्ष भी हजारों मुसलमान खाड़ी देशों में जा
रहे हैं। हमें पर्याप्त खुशी होगी यदि ओवैसी जी इन मुसलमानों की घर वापसी
सुनिश्चित करायें। वह मोदी जी को पत्र लिखें, हम भाजपा के सभी छोटे-बड़े
नेता मोदी जी पर ओवैसी जी की मंाग स्वीकार करने का दबाव बनायेंगे।
