aajtaktimes

मनाया गया योग दिवस

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चन्दौली की राष्ट्रीय
सेवा योजना की ईकाई प्रथम व द्वितीय द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
मनाया गया। योग दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं योग का आयोजन किया
गया। संगोष्ठी में प्रथम ईकाई की कार्यक्रमाधिकारी सोनम यादव ने अपने
उद्बोधन में कहा कि योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम
है। योग द्वारा तन, मन एवं मस्तिष्क को सृदृढ़ बना सकते है, यह हमें ध्यान
की अवस्था में ले जाकर सभी बीमारियांें से मुक्ति प्रदान करता है। इस
अवसर पर द्वितीय इकाई के कार्यक्रमाधिकारी ’राहुल कुमार यादव‘ के
निर्देशन में शिविरार्थियों ने वृक्षासन, कपालभारती, अनुलोम विलोम,
भ्रामरी इत्यादी योगासनों का अभ्यास किया। योग में प्रमुख रूप से दिलीप
कुमार, शिवनाथ, संग्राम, माधुरी, सुमन, जयगोविन्द, प्रमोद, जगदीप, आदि
स्वयं सेवक एवं स्वयंसेविकाएं भी उपस्थित रहे।

Related

UP 7820520984102856783

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item