aajtaktimes

सभी वर्गों के खुशहाली के लिये सपा ने किये काम: सुरेश

बाराबंकी। अपने चार साल की अवधि में राज्य सरकार के अपने चुनावी वादों को
पूरा करने के साथ ही नए इरादों को लेकर तरक्की की नई मंजिलों की तरफ कदम
बढ़ें है। विकास के एजेंडा को सामने रखकर हमारी सरकार ने समाज के सभी
वर्गों की खुशहाली के कमद उठाए हैं। आज इसी का परिणाम है कि दूसरे प्रदेश
के लोग भी उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित
हैं और इनका अनुसरण करना चाहते हैं। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की
द्रुतगति से हुई प्रगति में जनता को सहयोग भी उल्लेखनीय रहा है। उक्त
विचार सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम इब्राहिमपुर कला, गांधीनगर
व चकचेड़ा गांव में ग्राम वासियों से मिलकर ग्राम की समस्या को देखने तथा
लोगों से चौपाल लगाकर उनकी समस्या सुनने के बाद सदर विधायक धर्मराज सिंह
उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित ग्रामिणों में व्यक्त किये।  श्री यादव आगे
कहा कि प्रदेश की सरकार ने वास्तव में राष्ट्रनिर्माताओं की पीढ़ी से
प्रेरणा ली है। महात्मा गाँधी, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, चौधरी चरण
सिंह, ड. राम मनोहर लोहिया से लेकर श्री मुलायम सिंह यादव ने व्यवस्था
परिवर्तन और सामाजिक न्याय का जो रास्ता दिखाया है। समाजवादी सरकार उन्ही
के विचारो ंपर चल रही है। समाजवादी व्यवस्था में तमाम तरह की विषमताओं को
समाप्त करने की ताकत है। इसी विचार के लिए समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष
किया है। सपा सरकार ने गाँव गरीब, किसान, छात्र-नौजवान, महिलाओं,
अल्पसंख्यकों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के विकास के लिए कदम उठाए तथा
राज्य के हर क्षेत्र और समुदाय की तरक्की के लिए काम किया है। सरकारी
योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनायी
गयी है। विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से कामता
प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, मो. आरिफ, मो. अतीक, मो. हफीज, पप्पू,
बृजेश मौर्या, बसन्तलाल, दीप मिश्रा, रामसनेही, धर्ममौर्या, सहजराम यादव,
विनय यादव, रंजीत यादव, गुड्डू यादव पल्हरी, नन्हें लाल यादव, बाबुल
मिश्रा, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या, दीप शंकर, बृजेन्द्र कुमार, जीत वर्मा
समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 3303394009490648759

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item