स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_897.html
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ
द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के
माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मांग की गयी है कि राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिये
चिकित्सक, पैरा मेडिकल, नर्सिंग, तकनीकि संवर्ग सहित अन्य पदों पर लगभग
75 हजार संविदाकर्मी कार्यरत हैं। संविदा कर्मियों को निर्धारित मानदेय
पर रखा गया है। हर साल भारत सरकार द्वारा पद की स्वीकृति तथा इनके
कार्यों का मूल्यांकन करने के उपरांत अगले वर्ष हेतु सेवा विस्तार प्रदान
किया जाता है। उन्होने मांग की कि एनएचएम में आउट शोर्सिंग के माध्यम से
नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म किया जाये। कार्यरत कर्मियों को भी
नियमितीकरण पालिसी में रखा जाये। भविष्य में मात्र राज्य/जिला स्वास्थ्य
समिति से एनएचएम में संविदा पर भर्ती प्रक्रिया की जाये। ज्ञापन देने
वालों में डा. नजमुल ए सिद्दीकी, जावेद हसन वेग, ज्ञानेन्द्र भारती,
विजयपाल, वीरेन्द्र कुमार, आरपी सिंह, संदीप मौर्य, गौरी शंकर त्रिपाठी,
प्रीती मिश्रा, राजीव यादव, सरिता यादव, मो. आसिफ सहित कई लोग मौजूद रहे।