आतंकवाद का फूंका पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_504.html
बाराबंकी। देश में व्याप्त आतंकवाद के खिलाफ आज बाराबंकी में स्टूडेन्टस
वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पैदल मार्च निकालकर धनोखर चौराहे पर आतंकवाद का
पुतला फूंका गया इस कार्यक्रम में सट्टी बाजार पानी टंकी से निकाले गये
पैदल मार्च के दौरान भारी संख्या में उपस्थित छात्रों द्वारा आतंकवाद के
खिलाफ नारेबाजी कि गई। स्टूडेन्टस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ
कनौजिया द्वारा बताया गया कि आतंकवाद देश में व्याप्त एक ऐसा जख्म है जो
दिनो दिन बढ़ता जा रहा है और हमारे देश के युवाओं को भ्रमित एवं भयभीत कर
रहा है। जिसको हमें जड़ से उखाड़ फेकना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
संस्था के महामंत्री अपूर्व रायजादा, शुभेन्द्र सैनी, आकाश मिश्रा,
देवेन्द्र वैश्य, ए0के0 मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, शिवम् पाठक, अमित
पाण्डे, सत्या पण्डित, मुदित गुप्ता, अनुपम गौतम, आशीष कुमार, अंकित
वर्मा, अभिमन्यु सिंह, सनी कुमार, अंकित कुमार, दानिश, अक्षय जयसवाल, आदि
सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

