199 रिक्रूट आरक्षियों को दिलायी गयी शपथ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/199.html
बाराबंकी। पुलिस लाइन में चल रहे 199 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त आयोजित पासिंग आउट परेड के अवसर पर
प्रातः परेड ग्राउण्ड पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा
परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात आन्तरिक विषय एवं बाह्य
विषय में उच्चतम् अंक प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कृत
किया गया। रिक्रूट आरक्षी गौरव शर्मा जो आन्तरिक विषय एवं बाह्य विषय में
सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार हासिल किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक
द्वारा भारत तथा कानून द्वारा संस्थापित भारतीय संविधान के प्रति विश्वास
एवं सच्ची राजभक्ति का परिचय दूंगा। एक पुलिस अधिकारी के कर्तव्य एवं
उत्तरदायित्वों का निर्वहन करूंगा और अपने पद के कर्तव्यों का पालन,
भक्ति, चैतन्यता, परिश्रम एवं निष्पक्षता के साथ करूंगा तथा जनता से
सच्चाई एवं शिष्टाचार के साथ व्यवहार करूंगा इसमें परमेश्वर मेरी सहायता
करे की शपथ दिलाई।

