जल सत्याग्रह के समर्थन में उतरे पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_380.html
बाराबंकी। बाबा टीकाराम धाम के बाजपुरा घाट पक्के पुल का निर्माण न होना
प्रशासन व सपा सरकार की हठधर्मी का नतीजा हैं। मेरी सांसद विकास निधि की
कार्ययोजना में बाजपुरा घाटा का पक्का पुल आज भी प्रथम वरीयता पर हैं और
इसके लिये निधि से अधिकतम 25 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा सकती हैं।
जिसकी घोषणा पूर्व में मेरे द्वारा की जा चुकी हैं जिस पर मैं आज भी कायम
हूॅ। प्रशासन व सरकार लाखों ग्रामीणों की आस्था के प्रतीक बाबा टीकाराम
धाम के बाजपुरा घाट पर पक्के पुल का आगणन बनवायें और 25 लाख के ंऊपर की
धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उक्त आशय की जानकारी राज्यसभा सांसद
डॉ. पीएलपुनिया ने आज हैदरगढ़ में गोमती नदी के बाजपुरा घाट पर पक्के पुल
के निर्माण के लिये जल सत्याग्रह कर रहे सत्याग्रहियों व स्थानीय आवाम के
बीच दी। श्री पुनिया ने कहा कि बाजपुरा घाट पर पुल के निर्माण की मांग
स्थानीय आवाम की नई नही हैं। ये पुल समय और आवाम की जरूरत हैं। यदि सपा
की सरकार और उसके मंत्री अपने वादें पर खरे उतरते तो आज स्थानीय आवाम को
जल सत्याग्रह के लिये मजबूर न होना पड़ता हैं मेरे अपने संसदीय कार्यकाल
में हमेशा यह कोशिश रही कि इस पुल का निर्माण हो लेकिन साथ ही मेरी यह भी
मजबूरी रही कि किसी भी कार्य के लिये सांसद विकास निधि से 25 लाख रू. से
ज्यादा की धनराशि अवमुक्त नही की जा सकती और उसकी घोषणा मेरे द्वारा जब
पूर्व में बाबा के श्रद्धालुओं व स्थानीय आवाम द्वारा जल सत्याग्रह किया
गया था, यहां आकर की गयी थी और जब तक पक्के पुल का निर्माण हो 7 जून 2012
को प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर पीपे
के पुल के निर्माण का अनुरोध किया गया था लेकिन प्रदेश की सपा सरकार
विधायक व मंत्रियों की उपेक्षा के चलते पक्के पुल का निर्माण न होने से
आज आप फिर जल सत्याग्रहण करने को मजबूर हैं। श्री पुनिया ने जल
सत्याग्रहियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आज भी मैं आपकी दुआओं से
सांसद राज्यसभा हूॅ और अपने उस वायदें पर इस पुल के निर्माण के लिये 25
लाख रू. अपनी सांसद विकास निधि से अवमुक्त करूंगा उस पर कायम हूॅ और
प्रशासन व प्रदेश की सरकार से यह अनुरोध करता हूॅ कि पुल के निर्माण में
लगने वाली धनराशि का आगणन बनवाकर शेष धनराशि की व्यवस्था प्रशासन व सरकार
सुनिश्चित करवाकर लाखों ग्रामीणों की आस्था के प्रतीक बाबा टीकराम के
दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के मार्ग की बाधा दूर करने का पुनीत कार्य
करें। सांसद श्री पुनिया ने जल सत्याग्रह से ग्रामीणों की खराब हो रही
हालत से प्रशासन को अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि तेज धूप, असहनीय गर्मी
के कारण गोमती नदी का पानी खौल रहा हैं और पिछले दस दिनों से बाबा
टीकाराम के श्रद्धालु और स्थानीय आवाम पक्के पुल के निर्माण के लिय जल
सत्याग्रहण कर रही हैं, ऐसी स्थिति में प्रशासन और सरकार के मंत्रियो को
अपनी हठधर्मिता छोड़कर जल सत्याग्रहियों के बीच जाकर बाजपुरा घाट पर पक्के
पुल के निर्माण की घोषणा करनी चाहिये जिसमें 25 लाख रू. की धनराशि मेरी
सांसद विकास निधि से और जल सत्याग्रह समाप्त कराना चाहिये, साथ ही जल
सत्याग्रह में बाजपुरा गांव के जल सत्याग्रही धुन्नी यादव जो गंभीर रूप
से बीमार हो गये उनकी इलाज की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जानी
चाहिये। जागो भारत के अध्यक्ष राजू भैया ने सांसद पुनिया के इस घोषणा का
स्वागत किया तथा उन राजनैतिक दलों और उनके नेताओं की तीव्र निन्दा की जो
इस अहम्् समस्या पर जल सत्याग्रहियों से मुखातिब तक नही हुऐं। सांसद श्री
पुनिया के साथ जल सत्याग्रहियों के बीच वार्ता के समय विकास खण्ड हैदरगढ़
कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह डिम्पल, सियाराम यादव,
गुड््डू राईन, शक्ति सिंह, नन्द कुमार मिश्रा, देशराज सिंह, बालकृष्ण
निषाद, संजय सिंह बेहटा, राजकुमार चौहान, रामसागर रावत, सरवर सिद्दीकी,
अमीन राईन, श्रवण कुमार तिवारी आदि कांग्रेसजन मौजूद थें।

