विकलांगो ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_747.html
बाराबंकी। अपनी छः सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय विकलांग कल्याण सेवा
परिषद के बैनर तले आज सैकड़ो विकलांगो ने गन्ना संस्थान में धरना देकर एक
ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर बोलते हुए परिषद के सचिव आरबी
सिंह ने कहा कि जिले के विकलांगो को सरकार की तरफ से लोहिया और
प्रधानमंत्री आवास आवंटित किये जायें। समस्त विकलांगो को बीपीएल की
श्रेणी में शामिल किया जाये। स्वरोजगार हेतु जो योजना केन्द्र सरकार ने
शुरु की है। उन योजनाओं को जिले के ग्रामीण बैंक लागू नही कर रहे हैं।
किसी भी विकलांग को इस सरकारी योजना का लाभ नही मिल रहा है। उन्होने आगे
कहा कि विकलांगो को कोटा, पट्टा, ठेका और नौकरी में निर्धारित आरक्षण
उपलब्ध कराया जाये। उन्होने आगे कहा कि विकलांगजनों की समस्या के
निस्तारण के लिये एक अलग से व्यवस्था की जाये। जो ब्लाक तहसील और जिला
मुख्यालय पर लागू हो। दिये गये ज्ञापन में श्री सिंह ने लिखा है कि
केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार विकलांगो को सिर्फ बहला फुसलाकर उनका वोट
हासिल करती है। लेकिन किसी भी सरकार ने विकलांगो की समस्या पर कोई विशेष
ध्यान नही दिया। धरना देने में मुख्य रुप से दिनेश कुमार वर्मा, विजय
बहादुर, वीरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश, बृजेश कुमार, मो. लतीफ, नीरज कुमार,
चन्द्रपाल, बालकराम, रामबरन, रामसिंह, अरविन्द कुमार जिले भर के सैकड़ो
विकलांग शामिल थे।
