aajtaktimes

रामगोपाल ने दी दो लाख की चेक

बाराबंकी। सपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित में रखकर जितनी भी योजनाएं
बनायी है। उसका लाभ किसान उठा रहे हैं। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने
किसानों के साथ छलावा किया है। गरीब किसान आज महंगाई की मार से पूरी तरह
से त्रस्त है। उक्त बात जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत ने विकास खण्ड हरख
के अन्तर्गत ग्राम कोला में गतवर्ष नवम्बर माह में 30 वर्षीय अरविन्द
कुमारकी रोटोवेटर में फॅस कर दर्दनाक मौत के मुॅह में समाये की विधवा
पत्नी मंजू देवी विश्वकर्मा को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की चेक
सौपने के पश्चात कहा। इस अवसर पर प्रधान पति डा0 देव सिंह प्रमुख रूप से
उपस्थित थे। श्री रावत ने कहा कि सपा गरीबों,मजदूरों किसानों, मुसलमानों
की सच्ची हितैषी है। हम विकास को अपना मुख्य एजेण्डा मानते है। वही भाजपा
साम्प्रदायिकता फैलाने के राम भरोषे काम करती है। बसपा लूट-घसोट वाली
पार्टी है। जो स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा का काला चिट्ठा खोला है। आने
वाली फिर सरकार युवा सोच व युवा जोश मुख्मंत्री  अखिलेश यादव ने नेतृत्व
मे ही बनना अभी से तय है। इस अवसर पर सपा नेता कृष्ण कुमार रावत, डा. देव
सिंह यादव, उमाकान्त श्रीवास्तव, लेखपाल चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,
लल्लन, सपा नेता राजेश नानमऊ, साकेत रावत सहित आदि उपस्थित थे।

Related

UP 5966684160697093625

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item