aajtaktimes

बीबीपुर शाखा नये भवन में स्थानान्तरित

बाराबंकी। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की बीबीपुर शाखा 1977 से क्षेत्र में
कार्यरत है और आज नये परिसर में आ जाने के बाद निश्चित तौर पर ग्राहकेा
को और अधिक सुविधाएं मिल सकेगी। जिसके बाद से बैंक के व्यवसाय में
बढ़ोत्तरी होगी। क्षेत्र के विकास के लिए बैंक लगातार प्रयासरत है। उक्त
विचार राजेश शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक ने बतौर
मुख्य अतिथि शाखा नये परिसर में स्थान्तरित होने के उपरांत फीता काटने के
पश्चात व्यक्त किये। उन्होने शाखा प्रबन्धक मो. मुबीन के प्रसासों की
सरहाना करते हुए कहा कि यह नया भवन इन की बैंक व ग्राहको के प्रति अच्छी
सोचकर नतीजा है। ग्राहकों को चाहिए कि बैंक द्वारा सुविधाओ का लाभ उठाए।
बैंक उनको ऋण देने में कभी पीछे नही हटता, जिनका वित्तीय चरित्र अच्छा
है। जो समय से लोन की किस्ते अदा करते है उनको समय पर लोन भी मिल जाता है
ऐसे ग्राहको के लिए बैंक में ऋण की कोई कमी नही है। बैंक का मुख्य
उद्देश्य ग्रहको को उत्तम ग्राहक सेवा देना है और आज की तारीख में बैंक
हर प्रकार के ऋण देने में सक्षम है। कोठी उस्मानपुर के वरिष्ठ शाखा
प्रबंधक अमर सिंह ने कहा कि बैंक पूरी पारदर्शिता के साथ काम करता है।
किसी भी प्राइवेट संस्था में पैसा न जमा करने की सलाह देते हुए उन्होने
कहा कि आपके विकास से बैंक का विकास होगा। इसलिए पैसा घर में न रखकर
बैंको मे जमा करे। जमा करने वाली रकम छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हो सकती
है। समाजसेवी प्रदीप सारंग ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बैंक की शाखा
खुलती है तो बैंक का नही उस क्षेत्र का विकास होता है। बल्कि यह कहा जाए
कि जिस क्षेत्र में बैंक की शाखा है वहॉ के लोग भाग्यशाली है कि उनको
अपने धन की सुरक्षा के लिए कही दूर नही जाना पड़ता। श्री सारंग ने ग्राहको
से अपील करते हुए कहा कि बैंक से आज हर वो व्यक्ति लाभ उठा सकता है जिसके
पास पैसा तो नही है लेकिन नियत अच्छी है। बीबीपुर शाखा प्रबंधक मो. मोबीन
ने बैंक की योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बैंक द्वारा
बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया साथ ही मुख्य अतिथि, अन्य
अतिथियो व ग्राहको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक के हर अधिकारी व
कर्मचारी अजय त्रिपाठी, आर.डी. त्रिपाठी, ओ. पी. सिंह तथा योगेन्द्र
मिश्रा, जगदीश व साजन सीएसपी विधिक सलाहकार अमर सिंह, बैंक भवन के मालिक
रामनरेश वर्मा, नीरज कुमार वर्मा, फूलचन्द्र वर्मा पूर्व बैंक अधिकारी,
वीरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू बाबा प्रधान बीबीपुर, मो. जाकिर प्रधान
मुरलीगंज, रामनरायण प्रधान रसूलपुर, उमेश वर्मा ब्लाक प्रमुख, विमला देवी
प्रधान सुहावो सहित मो. आजम, दुर्गाप्रसाद वर्मा, अंकित व अन्य ग्राहक
मौजूद रहे।

Related

UP 4902785941010502569

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item