aajtaktimes

जौनपुर सदर विधानसभा पर बीजेपी खेल सकती है मुस्लिम कार्ड,अल्लन सैय्यद की मज़बूत दावेदारी

जौनपुर । विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। पार्टी ने प्रत्याशियों की तलाश और उनकी छानबीन का काम तेज कर दिया है। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों के नामों की सूची पार्टी नेतृत्व ने मगा लिया है ।
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी चुनाव को गंभीरता से ले रही है। पार्टी की सोच है कि लोकसभा चुनाव में जो मत मिले थे अगर उनको विधानसभा चुनाव में भी सहेज लिया जाए तो यूपी में भाजपा को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता।
पार्टी  सूत्रों की मानें तो गुजरात की टीम सर्वे के लिए जिले में आई थी। संभावित दावेदारों के बारे में असलियत जानने के बाद दूसरे दल के संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी लोगों से पूछताछ किया । पार्टी सूत्रो की अगर माने तो सदर विधानसभा से भाजपा इस बार मुस्लिम कार्ड भी खेल सकती है । मुस्लिम वर्ग में शिया समाज का सदर विधानसभा में लगभग 40 हज़ार से ऊपर वोट है ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकार शिया समाज पर दांव आज़मा सकते है । तेज़तर्रार मुस्लिम बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद के ऊपर सबकी निगाह टीकी है । अल्लन सैय्यद बीजेपी आलाकमान के भी काफी नज़दीकी है । वही अल्लन सैय्यद को टिकट मिलने से पूर्वांचल में बीजेपी का जनाधार भी काफी बढ़ने की सम्भावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है । युवा तेज़तर्रार लोगो में मज़बूत पैठ रखने वाले अल्लन सैय्यद पूर्वांचल में काफी लोकप्रिय भी है । तो वही बीजेपी से वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह , पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह , वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया भी टिकट लेने की जुगत में लगे है । अब देखना ये है की 2017 में सदर विधानसभा पर आलाकमान किस पर दाव खेलता है ।

Related

World 1449373529703205058

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item