aajtaktimes

मायावती ने BSP से निकाले बाप-बेटा

आगरा: बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन और उनके पुत्र पूर्व एम.एल.सी. वीरू सुमन को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बसपा प्रत्याशियों को कमजोर करने के आरोप लगाए गए हैं। 2007 में चुनाव जीतने के बाद बसपा सुप्रीमो ने नारायण सिंह सुमन को उद्यान मंत्री बनाया था।

2012 में बसपा ने नारायण सिंह को कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया गया था, जिसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट से बसपा ने इन्हें अपने उम्मीदवार बनाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह के पुत्र वीरू सुमन को बसपा से एम.एल.सी. बने थे, लेकिन उन्होंने हाल में हुए एम.एल.सी. चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया था।

पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश के बाद भी उन्होंने नामांकन पत्र जमा नहीं किया था, इसके चलते सपा प्रत्याशी दिलीप यादव एम.एल.सी. चुन लिए गए थे। इसके बाद से ही उन पर सपा का सहयोग करने के आरोप लग रहे थे। आगरा ग्रामीण से सपा प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने के बाद वहां से नारायण सिंह सुमन या वीरू सुमन की सपा की टिकट पर लडऩे की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में जोरों से थीं। हालांकि इन चर्चाओं पर उस समय विराम लग गया जब सपा ने राकेश धनगर को अपना प्रत्याशी बना दिया।

Related

UP 1275788329388441879

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item