मैक्सिको पहुंचे PM का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत...मोदी की एक झलक पाने को जुटे समर्थक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/pm.html
मैक्सिको सिटी: पांच देशों की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में आज मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी पहुंच गए। जहां विदेश मंत्री क्लाउडिया रुइज-मैसियू ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मोदी ने भी ट्वीट किया कि मैक्सिको पहुंच गया हूं, यह जीवन संक्षिप्त है लेकिन मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरीक पेना नीतो से महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता होगी।
नीतो भी ट्वीट कर मोदी का स्वागत करते हुए कहा, ''मोदी, हमारे देश के लिए आप का स्वागत करना एक सम्मान की बात है। मुझे विश्वास है कि मैक्सको में आपका प्रवास सुखद और सफल होगा।'' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री, कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शाम के लिए मैक्सिको सिटी पहुंचे।
उन्होंने मैक्सिको सिटी के हवाई अड्डे पर मोदी के स्वागत की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा, ''मैक्सिको की विदेश मंत्री क्लाउडिया रुइज-मैसियू प्रधान मंत्री का स्वागत करते हुए। परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह (एनएसजी) मेें भारत के लिए समर्थन जुटाने के साथ-साथ दोनों देशों के द्विपक्षिय मुद्दों के लिए भी मोदी का मैक्सिको का दौरा महत्वपूर्ण है।''