दर्जनों गरीबों को नहीं मिला रहा योजनाओं का लाभ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_670.html
देवीगंज,बाराबंकी। विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत बेलिया गजपतीपुर
में भी तमाम गरीब परिवार भुखमरी जैसे हालातों से जूझ रहे है। इनके पास न
तो राशन कार्ड है और न ही एक बिस्वा जमींन ही। ऐसे में इन गरीबों को खाने
के लाले पड़े है। पूर्व में इनके नाम राशन कार्ड था लेकिन कोटेदार व
पूर्ति निरीक्षक ने जान बूझकर सूची से नाम कटवा दिए। इन गरीबों ने ग्राम
प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक से मिलकर पात्र गृहस्थी योजना में नाम
शामिल कराने की गुहार लगाई लेकिन कुछ हुआ नही। पंचायत के मजरे पूरे गनी
निवासी रामसागर माताबदल रामधीरज राम प्रकाश भुसई सियाराम विद्याराम व
गजपतीपुर निवासी बेवा सिरताजा राजकरन व मैके लाल आदि गरीबों के नाम पूर्व
में बीपीएल राशन कार्ड की सूची में थे लेकिन कोटेदार ने जानबूझ कर इन
गरीबों के नाम सूची से हटवा दिये। इन लोगो को जब खाद्यान्न मिलना बन्द हो
गया तो इन्हे इसकी जानकारी हुई। ग्राम प्रधान से लेकर जिलाधिकारी तक से
इन लोगो ने कोटेदार की कारगुजारियों की शिकायत की लेकिन इनका नाम आज तक
सूची में नही शामिल किया गया। ऐसे में इन परिवारों के समक्ष खाने का संकट
पैदा हो गया है। पात्र होते हुए भी इन्हे जमींन का पट्टा भी नही दिया
गया। किसी तरह से यह गरीब परिवार अपना गुजर बसर कर रहे है। इस सम्बन्ध
में ग्राम प्रधान राधा का कहना है कि कोटेदार ने जानबूझ कर उक्त पात्रों
के नाम सूची से हटवा दिए है। अपने स्तर से जो सूची भेजी पूर्ति निरीक्षक
ने उसकी फीडिंग नही होने दी। जिससे पात्रों के नाम शामिल नही हो पा रहे
है। उधर बीडीओ बनीकोडर का कहना है कि पूर्ति विभाग ने बिना किसी सूचना के
खुद फीडिंग कराई है। जांच कराकर प्राथमिकता के आधार पर पात्रों के नाम
सूची में जोडे जायेगें।