aajtaktimes

विचित्र बुखार से ग्राम प्रधान सहित 100 ग्रामीण बीमार

हैदरगढ़ बाराबंकी। स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण
क्षेत्र में संक्रामक रोगों का कहर जारी क्षेत्र के दर्जनों गॉवों मे
सैकडों ग्रामीण बीमार हो गयें है, और इलाज की खातिर झोला छाप डाक्टरों के
यहा पडे हुये है। लेकिन इसकी खबर स्वास्थ्य विभाग को नही है। जानकारी के
अनुसार जब से क्षेत्र मे झमाझम बारिश हुयी है उसके बाद से किसानों मे
खुशी की लहर दौड गयी लेकिन इस बीमारी में संक्रामक रोगों को दावत दे दी
संामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुबेहा के अन्तर्गत आने वाले अहीर गॉव में
ग्राम प्रधान सहित सैकडों ग्राम वासी बीमार पडें है। सभी को विचित्र
बुखार ने अपनी चपेट मे ले लिया है ईलाज के लिए ग्राम वासी झोला छाप
डाक्टरों की शरण मे पडे़ हुये है क्योकि सरकारी अस्पताल में तो न तो
डाक्टर मिलते है और न ही दवा, ग्रामीणों ने फोन से चिकित्सा प्रभारी को
सूचित भी किया लेकिन गॉव आने की जहमत किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने
नही उठायी शायद स्वास्थ्य कर्मी किसी बडे हादसे का इन्तजार कर रहे है।

Related

UP 155632271179919264

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item