बार के चुनाव में पड़े 1437 मत , 29 जुलाई को आयेगा नतीजा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/1437-29.html
असग़र नक़ीसुल्तानपुर । बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश की हरी झंडी के बाद गुरुवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता भवन में बार एसोसिएशन का मतदान सम्पन्न हुआ, जहां 1437 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
गौरतलब रहे कि बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार काफी ऊहापोह की स्थित जिसमें बार कौंसिल आफ उ.प्र. के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को आखिर तय तारीख़ पर मतदान हुआ, कुल 1548 मतों को अध्यक्ष-सचिव समेत 20 पदों के लिये कुल 55 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें अध्यक्ष पद के लिये 8 व सचिव पद के लिये 5 लोगों ने दावेदारी कर रखी थी, इस बीच आज हुए मतदान में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता भवन में 5 बूथ बनाये गये थे, पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में एक बूथ अधिक बनाया गया, सुबह 9.30 से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला जहां कुल 1548 मतदाताओं में से 1437 मत ही पड़े, 2016-17 के लिये हो रहे बार एसोसिएशन के इस चुनाव के नतीजे कल शुक्रवार शाम 3 बजे तक घोषित किये जायेंगे। ये जानकारी अधिवक्ता बिलाल अहमद ने दी।

