भाजपा महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जामकर दी गिरफ्तारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_954.html
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद स्तर
से महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ‘‘बेटी के सम्मान में-भाजपा मैदान में’’
कार्यक्रम हेतु विधानसभा को घेरने हेतु महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला
उपाध्यक्ष भाजपा रचना श्रीवास्तव तथा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता
सिंह के संयुक्त नेतृत्व में लखनऊ जाना था। प्रातःकाल से ही जिले भर की
महिलाओं का आगमन भाजपा कार्यालय में जमवाड़ा शुरू हो गया था। सैकड़ों
महिलायें कार्यालय पर उपस्थित थी। 10 बजे के बाद जैसे ही महिला मोर्चा
कार्यकर्ता अपने-अपने साधनों पर पहुंचे और लखनऊ कूच करना चाहा उसी समय
जनपद की तमाम पुलिस फोर्स ने महिला जत्थे को घेर लिया और अपने अधिकार
(कस्टडी) में ले लिया और सभी महिला कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित
कर पुलिस लाइन ले आयी। भाजपा कार्यालय से लेकर गिरफ्तारी स्थल पुलिस लाइन
तक सभी महिलायें अनुशासित कार्यकर्ता की भांति ‘‘बेटी के सम्मान
में-भाजपा मैदान में तथा भारत माता की जय के जमकर नारे लगाये। भाजपा
महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छाया चौराहे पर नाकाबंदी की
लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर लखनऊ फैजाबाद मार्ग पर आ
गये और सड़क जाम करके प्रदर्शन किया। बाद में कई महिला पदाधिकारियों ने
अपनी गिरफ्तारी भी दी। महिला कार्यकर्ताओं को लखनऊ आन्दोलन में भेजने के
समय पर जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा
भाजपा सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, जिला महामत्री हर्षित वर्मा, नगर अध्यक्ष
रामप्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजा कासिम,
पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, विष्णु प्रभाकर वर्मा, अभिषेक अग्निहोत्री
आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा कार्यकर्ता मनीषा, प्रतिमा,
अर्चना, अलका, मनोरमा, दिव्या, निर्मला रावत, सुषमा वर्मा, नजमा, रूबीना,
राज कुमारी, आसा बानो, कौशल्या, कंचन सिंह, रेखा, ऊषा, ममता, फूलमती,
सीता सिंह, रीता, माला देवी, सीमा, गोल्डी, रेखा, सुमन, लल्लादेवी,
प्रेमादेवी, शीला, शकीला, संगीता, वीना कुमार, ज्ञानमती, चम्पादेवी, मीना
आदि महिला कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

