कैबिनेट मंत्री नेे लेखपाल संघ के अध्यक्ष को दी बधाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_310.html
बाराबंकी। नवनिर्वाचित उ.प्र. लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष साकेत रावत को
कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ अपने आवास पर जिलाध्यक्ष साकेत
रावत को मिठाई खिलाकर दी बधाई। श्री गोप ने कहा कि मुझे भरोसा है कि
साकेत रावत के नेतृत्व में समस्त लेखपाल आमजन, किसानों की छोटी-बड़ी
समस्याओं का पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यो का निष्पादन, लेखपाल जनता को
अनावश्यक न दौड़ाए व्यवहारिक रूप से काम करे। कैबिनेट मंत्री श्री गोप ने
कहा कि हमारी सरकार ने जनता के हितों व ज्यादा से ज्यादा सहूलियत देने के
उद्देश्य राजस्व संहिता में व्यापक फेर बदल जनता के हितों में नई राजस्व
संहिता लागू की है। जिससे हमारे किसानों को नई राजस्व संहिता से सीधे
फायदा मिल रहा है। हो भी क्यों ना क्योंंिक मुख्यमंत्री धरतीपुत्र के
सुपुत्र है। जिनका पूरा परिवार कास्तकार है। इस अवसर पर विधायक राम गोपाल
रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, तारिक किदवाई, विवेक वर्मा, अंकित
यादव, महेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, शानू सिंह, मो. इमरान अहमद, लालाराम
लेखपाल, केशवराम लेखपाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
