aajtaktimes

गरीबों की सच्ची हमदर्द है सपा: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। खुशहाली गांवों के रास्ते शहरों की तरफ रूख करती है। जिस
प्रदेश का किसान खुश होगा उस प्रदेश की तरक्की में कोई बाधा नही उत्पन्न
हो सकती है। समाजवादी सरकार किसानों के हित के लिए नित्य नई-नई जन
कल्याणकारी योजनए संचालित कर रही है। उक्त विचार सदर विधान सभा क्षेत्र
के ग्राम सैहारा निवासी निरंजन पुत्र मैकू को दैवीय आपदा की राहत सहायता
के अन्तर्गत 90 हजार धनराशि की चेक देते हुए सदर  विधायक धर्मराज सिंह
उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त कियें। श्री यादव ने आगे कहा कि किसान अगर
भरपूर अनाज, सब्जी और फल न उगाय तो पूरी अर्थव्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इस
लिए उत्तर प्रदेश में खेती-किसानों को सबसे ऊपर रखा गया है। खेती-किसानों
को बड़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने कृषि नीत 2013 लागू
की है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अब इधर उधर नही जाना पड़ता है।
बड़ी-बड़ी मण्डिया सरकार ने बनायी है जहा पर किसान एक जगह एक छत के नीचे
अपनी उपज भेच सकता है। किसान है तो अपनी छाली का खाना है खुसिया है उन्ही
किसानों की खुसिया अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अब अपने जिम्मे ले ली है।
उनकी खेती-किसानी को सुधारने की कोशिश जारी है। इस मौके पर मुख्य रूप से
कामता प्रसाद यादव, शिवा यादव, बृजेन्द्र यादव, मो. रिजवान संजय, शकील
दत्ता, विनोद यादव, सुशील यादव, अमित वर्मा, तौकीर करार, जितेन्द्र
मिश्रा, प्रहलाद यादव, जशवन्त यादव, सुशीर यादव, बालकराम यादव प्रधान,
गुड्डू यादव पल्हरी समैत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 2487026310304396806

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item