मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ का महासम्मेलन सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_464.html
बाराबंकी। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ उ.प्र. की बाराबंकी शाखा की ओर से
महावीरन मैदान अनूपगंज सआदतगंज में एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें गैर जनपदों से बड़ी संख्या में आधुनिकीकरण शिक्षक सम्मिलित हुए।
सम्मेलन में शिक्षक वक्तागण ने यूपी सरकार द्वारा मदरसा आधुनिकीकरण
शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी करने की निदा की शिक्षक वक्तागण ने कहा
कि एक ओर जहां सपा मुख्यालय द्वारा मुस्लमानों के सहयोग से पूर्ण बहुमत
में आने की बात कही जाती है दूसरी ओर शिक्षा मित्रों की 1.7 लाख की
संख्या में शिक्षकों को स्थाई कर दिया गया। मिनी आईटीआई को स्थाई कर दिया
गया, परन्तु आधुनिकीकरण शिक्षकों को केवल 2 हजार और 3 हजार रू. अंशदान
देकर बहला दिया गया। जबकि सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र की ओर से
आधुनिकीकरण शिक्षकों के कार्य को संतोष जनक बताते हुए सराहना की है। फिर
भी सरकार आधुनिकीकरण शिक्षक हित में गम्भीर नहीं है सम्मेलन में मुख्य
अतिथि फरीद महफूज किदवाई मंत्री तकनीकी शिक्षा के आगमन पर सम्मलेन की
अध्यक्षता कर रहे मो. इब्राहीम ने स्वागत किया। अतिथि शिक्षक समीउल्ला खॉ
शुएब ने विस्तार से मंत्री के सामने अपनी समस्याओं को रखा, अन्त में
मंत्री महोदय ने अपने भाषण में कहा की सरकार सेकुलर है आपके साथ जादती हो
रही है मैं इस बात को स्वीकार करता हूॅ 2 और 3 हजार से मैं सतुंष्ट नही
हूॅ आप के साथ वही व्यवहार होना चाहिए जो शिक्षा मित्रों के साथ हुआ है
सरकार सेकुलर है। मुझे उम्मीद है कि आपका काम जरूर होगा इस अवसर पर सुहेल
अंसारी, मोनिस, मोहसिन खां, मो. शफीक खां, सादिक अली, मो. नसीम, सलमान
अंसारी, मो. मुजीब, मो. इमरान, मुईन सिद्दीकी, इमरान राईन, इमरान अंसारी,
सरताज चौधरी आदि लोग उपस्थित रहें।
