aajtaktimes

जिलाधिकरी ने किया वृक्षारोपण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय के
नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को व्यवस्थागत आवश्यक
निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने कार्यालय के सामने का अतिक्रमण
हटवाकर रिक्त कराए गए स्थल पर वृक्षारोपण भी किया। जिलाधिकारी ने सामाजिक
वानिकी वन प्रभाग कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा प्रभागीय निदेशक
सामाजिक वानिकी जावेद अख्तर से व्यवस्था सम्बन्धी चर्चा की। वृक्षारोपण
एवं निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया, जिला निर्वाचन कार्यालय
के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सामाजिक वानिकी वन
प्रभाग कार्यालय से प्रभागीय निदेशक जावेद अख्तर की अगवानी में कार्यालय
निरीक्षण सम्पन्न हुआ।

Related

UP 3250727414287411734

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item