aajtaktimes

पीएसी मध्य जोन आर्चरी की हुई प्रतियोगिता

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। चतुर्थ अर्न्तवाहिनी पीएसी मध्य जोन आर्चरी प्रतियोगिता का
शुक्रवार को दसवीं वाहिनी पीएसी में शुभारम्भ उप सेना नायक एनपी ने किया।
प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें गुरुवार को तीस
मीटर स्पर्धा का प्रदर्शन किया गया जिसमें द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर
के राहुल मणि ने 122 अंको के साथ प्रथम अंक व 27वीं वाहिनी सीतापुर के
रवीन्द्र पाल ने 113 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 35 वीं
वाहिनी पीएसी लखनऊ के शाहिद हुसैन ने 105 अंको के साथ तृतीय अंक प्राप्त
किया। शूटिंग डायरेक्टर आनन्द वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की 50 मीटर
स्पर्धा 29 जुलाई को खेली जायेगी। प्रतियोगिता के दौरान वाहिनी के सहायक
सेना नायक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक शिविरपाल, इन्द्रनाथ यादव,
सूबेदार सैन्य सहायक, नलिन प्रसाद, पीसी सुरेश राय एव निर्णायक मण्डल के
प्रशांत कुमार वर्मा, विपिन्न वर्मा व सुधा गुप्ता मौजूद रहे।

Related

UP 1934198690216430177

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item