aajtaktimes

139 वाहनों का चालान, 8 सीज

बाराबंकी। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन लखनऊ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक के
निर्देशन में आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे के मध्य बैंक परिसर अथवा बैंक के
आस पास  संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया
गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में  कुल 156 बैंकों पर 1083 संदिग्ध
व्यक्तियों को चेक किया गया। बैंक चेकिंग के दौरान 958 दो पहिया, चार
पहिया वाहनों को चेक किया गया। जिनमे 139 वाहनों का चालान कर 8 वाहनो  को
सीज किया गया तथा 4650 रूपये शमन शुल्क वसूला गया। इस अभियान में अपर
पुलिस अधीक्षक उत्तरी, दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना
प्रभारी मौजूद रहे।

Related

UP 5221562176643222394

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item