गुरू दक्षिणा कार्यक्रम 19 जुलाई को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/19_16.html
जौनपुर। श्री गुरू पूर्णिमा उत्सव एवं गुरू दक्षिणा कार्यक्रम 19 जुलाई दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे से मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम संगत जी मंदिर के सभागार नखास में सम्पन्न होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये शाखा कार्यवाह राजेन्द्र जायसवाल व शाखा मुख्य शिक्षक सन्तोष श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सभी लोगों को उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

