महान दल की बैठक में चुनावी चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_971.html
जौनपुर। महान दल की बैठक शनिवार को वाजिदपुर के पास स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर श्री मौर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिये कमर कस लें। पार्टी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी क्रम में उन्होंने सभी विधानसभा में बूथ कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश मौर्य, अंकुल मौर्य, पंकज मौर्य, अंकुश निषाद, अजय यादव, वीरेन्द्र गौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

