पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_106.html
जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कमलेश यादव ने जिलाधिकारी के दरबार में पहुंचकर लिखित शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार वह पिछले 50 वर्षों से उक्त गांव में रह रहा है लेकिन गांव के ही कुछ लोग मिलीभगत करके उस जमीन को आवासीय पट्टा करा लिये। इतना ही नहीं, दर्जनों पेड़ों को उखड़वाकर फेंकने के साथ ही मड़हा आदि गिरवा दिये। इसको लेकर वह अपने परिवार के साथ परेशान होकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

