aajtaktimes

2 अगस्त को होगी द्वितीय काउन्सिलिंगः डा. मनोज मिश्र

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों बायोटेक्नालॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री एवं पर्यावरण विज्ञान में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पी.यू. कैट 2016 के अभ्यर्थियों की द्वितीय काउन्सिलिंग 2 अगस्त को सम्बन्धित विभागों में प्रातः 10 बजे से होगी। इस सम्बन्ध में प्रो. डीडी दूबे ने बताया कि प्रवेश के लिये छात्रों को अपने मूल अंक पत्र/प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति, 3 वर्ष के अन्दर का बना जाति प्रमाण पत्र, छः महीने के अन्दर का बना आय प्रमाण पत्र, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विषयानुसार प्रवेश शुल्क एवं रूपया 2 हजार मात्र काशन मनी लाना अनिवार्य है। इस आशय की सूचना मीडिया प्रभारी डा. मनोज मिश्र ने दी है।

Related

UP 1959688934820691525

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item