aajtaktimes

24 जुलाई तक मनाया जायेगा पखवारा दिवस

बाराबंकी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चन्द्रा द्वारा बताया गया कि
विश्व जनसंख्या दिवस ‘‘जनसंख्या स्थिरता पखवाऱा’’ के रूप में 11 से 24
जुलाई तक जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर आम जनता के बीच जनसंख्या स्थिरता
के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जा रहा है। इस वर्ष
जनसंख्या स्थिरता के सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार
द्वारा ‘‘जिम्मेदारी निभाओ-प्लान बनाओ’’ थीम निर्धारित किया गया है।
उन्होने बताया कि 25 जुलाई को ‘‘जनसंख्या स्थिरता पखवाऱा’’ कार्यक्रम के
समाप्ति पर एक गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 10
बजे से डीआरडीए गांधी सभागार मंे किया गया है। गोष्ठी में परिवार कल्याण
कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियो व कर्मचारियों को
सम्मानित भी किया जायेगा।

Related

UP 7856942808576032540

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item