aajtaktimes

अंधेरे में तीर चला रही है असन्द्रा पुलिस

बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक
किसान से पचास हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
पुलिस ने अभी तक लूट का मुकदमा तो नही दर्ज किया है। लेकिन पीड़ित को साथ
में लेकर बैंक आफ इण्डिया भीखरपुर में जाकर के सीसी टीवी कैमरे के माध्यम
से एक लुटेरे की सिनाख्त करने में कामयाब हो गयी है। जानकारी के अनुसार,
21 जुलाई की दोपहर 1 बजे थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम रतौली निवासी
रामकुमार पाल बैंक आफ इण्डिया की शाखा भीखरपुर में खेत खरीदने के खातिर
बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर घर वापस जा रहा था। कि रास्ते में मांझा
मोड़ के निकट दो बाइकों पर सवार लुटेरों ने नाकाबंदी करके पहले रामकुमार
को मारापीटा और बाद मंे कट्टे के नोक पर उससे पचास हजार रुपये लूटकर फरार
हो गये। घटना के बाद आनन फानन में पीड़ित देवीगंज चौराहे पर बैंक ड्यूटी
में लगे पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में बताया लेकिन लापरवाह पुलिस
कर्मियों ने यह कहकर उसको लौटा दिया कि मामला दिलावलपुर चौकी का है। वहां
पर जाकर शिकायत करो अभी तुम्हारी तबियत ठीक नही है। अगर वहां न सुनवाई हो
तो थाने पर आकर के शिकायत करना। लेकिन पुलिस कर्मियों की बात से निराश
होकर पीड़ित रामकुमार बैंक के अन्दर पहुंचा और शाखा प्रबंधक से कहा कि
मुझे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज दिखाओ क्योंकि मेरा पैसा जिन बदमाशों ने
लूटा है उसमें से एक बदमाश बैंक परिसर में मौजूद था। लेकिन शाखा प्रबंधक
ने यह कहा कि थाने में जाकर के मुकदमा लिखवाओ उसके बाद पुलिस वाले ही यह
सब काम करेंगे। देर शाम जब पीड़ित थाना असन्द्रा पहुंचा तो थाना प्रभारी
सक्रिय हुए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आज सुबह थाना प्रभारी पीड़ित
रामकुमार को साथ में लेकर के बैंक आफ इण्डिया भीखरपुर पहुंचे और उन्होने
सीसी टीवी फुटेज पीड़ित को दिखाया तो पीड़ित ने एक युवक की सिनाख्त की।
घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि बदमाशों की सिनाख्त हो चुकी है।
जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कुल मिलाकर असन्द्रा थाना
क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ लूट व चोरी की घटनाओं से नागरिकों में दहशत
व्याप्त है। आम नागरिकों का कहना है कि हम लोगांे की सुरक्षा राम भरोसे
है। क्योंकि पुलिस वालों को अवैध वसूली करने से ही फुरसत नही मिलती है।

Related

UP 1272305765972437733

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item