aajtaktimes

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत बीती रात पत्नी के मायके चले जाने से नाराज
होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना कोठी
क्षेत्र के ग्राम नूरापुर निवासी रामू रावत पुत्र राम मिलन की शादी दो
साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद रामू अपनी पत्नी को काफी प्यार करता था।
कल सुबह जब रामू के ससुराल वाले उसको विदा कराने ग्राम नूरापुर आये तो
रामू ने अपनी पत्नी से कहा कि तुमको मायके नही जाना है। लेकिन रामू के
मना करने के बाद भी उसकी पत्नी मायके चली गयी। इसी से नाराज होकर बीती
रात रामू ने घर के अन्दर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब
उसके घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होने इसकी सूचना कोठी
पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के बारे में थाना
प्रभारी का कहना था कि देखने से तो मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है।

Related

UP 2260046431962638795

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item