aajtaktimes

जौनपुर श्रमजीवी ट्रेन बम कांड की सुनवाई पूरी, फैसला 29 जुलाई को

जौनपुर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड की सुनवाई पूरी होने के बाद  एतिहासिक फैसला कल 29 जुलाई को जौनपुर के अपर सत्र न्यायालय में सुनाया जाएगा | गौरतलब है की 28 जुलाई 2005 को पटना से नई दिल्ली जा रही इस ट्रेन में हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास जनरल बोगी में हुए बम विस्फोट में 12 यात्रियों की मौत हुयी थी और तीस से जादा लोग घायल हुए थे इस मामले में जी आर पी ने सात में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जिसमे उबेदुल रहमान व आलमगीर बांग्लादेश के रहने वाले है और जौनपुर जिला जेल में बंद  है जबकि दो अन्य आरोपी बिलाल व नफीकुल विश्वास दुसरे मामले में आंध्रप्रदेश के ऐद्रबाद में चेरापल्ली जेल में बंद है | इस विस्फोट का मास्टर माईंड कंचन उर्फ़ शरीफ को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई | इस घटना के पीछे बांग्लादेश के आतंकवादी संघटन हुजी का हाथ पुलिस ने बताया था ।

Related

UP 6457312422838607377

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item