aajtaktimes

इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकारः तुलसी राम

जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रदेश की सपा सरकार से जनता अब ऊब चुकी है। इस सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार आदि की घटनाएं चरम पर हैं। बसपा की पोल खुल रही है जिसका जीता-जागता उदाहरण पार्टी के लोगों का बसपा से किनारा कसना है। उक्त बातें बदलापुर विस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी राम केवट ने गुरूवार को जनसम्पर्क के दौरान कही। इसके पहले उन्होंने क्षेत्र के मिरशादपुर, पट्टी दयाल, ऊदपुर गेल्हवा, ढेमा, डोमपुर, खजुरन सहित दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क करके भाजपा के कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके साथ अशोक निषाद, भारत केवट, राम मिलन सरोज, अमरनाथ यादव, अभिषेक शुक्ला, संजय सिंह, विनोद सिंह, महंथ राज के अलावा तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।

Related

UP 8188278139611870538

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item