30 जुलाई से होगा अनिश्चित कालीन धरना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/30_15.html
बाराबंकी। भारतीय विकलांग कल्याण सेवा परिषद की बैठक गन्ना दफ्तर में
सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक विजय बहादुर ने कहा कि
विकलांगजनों को समाज में उपेक्षित जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। जिला
प्रशासन विकलांगजनों मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नही दे रहा है। चारों ओर
भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विगत् 4 जुलाई को पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन
के बाद आठ सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया था। जिस पर अब तक कोई कार्यवाही
नही की गयी। मांग पत्र में पात्रता के आधार पर लोहिया व प्रधानमंत्री
आवास दिये जाने, वीपीएल सूची में शामिल किये जाने, ग्रामीण बैंको द्वारा
संचालित स्वरोजगार योजना में ऋण दिलाने, ग्राम सभावार विकलांगो का
चिन्हीकरण करवाने, कोटा, ठेका, पट्टा आदि में आरक्षण उपलब्ध कराने, ट्राई
साइकिल सेम-डे उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। अध्यक्ष
दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन को सौंपे गये आठ सूत्रीय मांग
पत्र पर अगर 28 जुलाई तक प्रभावी कार्यवाही नही की जाती है तो 30 जुलाई
से गन्ना दफ्तर में ही अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरु किया जायेगा।
बैठक में उपाध्यक्ष परशुराम रावत, रंजीता देवी, देशराज, मेवा लाल,
राजाराम, सुमन देवी, लज्जावती, अर्चना देवी, निर्मला देवी सहित तमाम लोग
उपस्थित थे।

