aajtaktimes

लायंस क्लब का 32वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर। लायंस क्लब का 32वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जहां नवचयनित अध्यक्ष अजय आनन्द सहित उनकी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इसके पहले निवर्तमान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद दीक्षा अधिकारी बीएम सिंह वाइस डिस्ट्रिक गर्वनर ने 24 नये लोगों को सदस्यता दिलाया। इसी क्रम में पदारोहण अधिकारी विरेन्द्र गोयल पूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर ने सत्र 2016-17 के नवचयनित अध्यक्ष अजय आनन्द, लायनेस अध्यक्ष रेनू आनन्द के अलावा उपाध्यक्षगण रवि श्रीवास्तव, रामकुमार साहू, अशोक मौर्या, सचिव डा. शिवानन्द अग्रहरि, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, निर्देशक डा. क्षितिज शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, सै. मो. मुस्तफा, गोपी चन्द साहू, आरपी सिंह, राधेमोहन जायसवाल और पीआरओ अमित पाण्डेय को शपथ दिलाया। इसके बाद मुख्य अतिथि अनिल तुल्सीयान डिस्ट्रिक गर्वनर, मुख्य वक्ता मुकुन्द लाल टण्डन पूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, डा. एनके सिन्हा, सोमेश्वर केसरवानी, पंकज जायसवाल, सुरेश गुप्ता, माया टण्डन, हेमा श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, सोनी जायसवाल मौजूद रहे।

Related

UP 7181442939094112379

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item