aajtaktimes

अभावैएप ने नगर के 4 और वार्डों का किया गठन

जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल उपाध्यक्ष श्याम चन्द्र गुप्ता रहे। इस दौान श्री गुप्ता ने बताया कि नगर के शेष 18 वार्डों का गठन के लिये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी जिस पर नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने 4 वार्डों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा किया। उनके अनुसार मछरहट्टा के आकाश सैंगल, जहांगीराबाद के रोहन जायसवाल, ईशापुर के इन्द्रजीत विश्वकर्मा व मण्डी नसीब खां के घनश्याम गुप्ता अध्यक्ष बनाये गये हैं। बैठक का संचान नगर महामंत्री विकास अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर अश्वनी जायसवाल, राजेश जायसवाल, संतोष अग्रहरि, राधेश्याम जायसवाल, मोहित वर्मा, इन्द्रजीत देववंशी, दिवाकर जायसवाल, शिवा गुप्ता, संतोष कुमार, अवधेश गिरि, हेमंत जायसवाल, रमाशंकर सेठ, चन्देश साहू, मुकेश कुमार, रवि साहू, युवा जिलाध्यक्ष अनुज गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष आशीष जायसवाल के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6589564306570674422

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item