aajtaktimes

जेसीआई शाहगंज शक्ति ने किया पौधरोपण

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा स्थानीय नगर के पक्का पोखरा में स्थित ऐतिहासिक काली चैरा मन्दिर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा कुल 25 पौधे लगाये गये। इसी क्रम में शीला त्रिपाठी ने पेड़ से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जीवन में पेड़ लगाना बहुत ही नेक, शुभ व लाभकारी कार्य है। इसी क्रम में अध्याय अध्यक्ष गीता जायसवाल ने पौधरोपण बहुत ही अच्छा कार्य है जिसे लोगों को समझना चाहिये। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने पौधरोपणा कार्य पर अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. रूचि मिश्रा, रीता जायसवाल, डेजी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 916099092950799700

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item