मझगवां शरीफ में मनाया गया 46वां सालाना उर्स
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/46.html
बाराबंकी। जनपद के फतेहपुर स्थित मझगवां शरीफ में हजरत मखदूम शेख सारंग
रहमतुल्लाह अलैह का 677वां तथा हजरत सैय्यद सज्जाद अली रह0 अलैह का 46वां
सालाना उर्स शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवगठित ‘‘सारंग
वेलफेयर सोसाइटी’’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप
में उपस्थित भाजपा नगर मीडिया प्रभारी एवं सभासद प्रतिनिधि देवेन्द्र
प्रताप सिंह ज्ञानू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे सूफी
एवं बुजुर्गों की मजार पर लगने वाले मेले भाई चारा का संदेश देते हुए अमन
चैन का पैगाम देते है। उन्होंने कहा कि नवगठित सारंग वेलफेयर सोसाइटी के
पदाधिकारी मेले में जो अव्यवस्थाये है उसे दुरूस्त करने का कार्य करेंगे।
सोसाइटी द्वारा मुझे मीडिया प्रभारी का जो दायित्व दिया गया है उसे बखूबी
निभाऊँगा। मेले में जो भी अव्यवस्थायें है उनके सुधारने के लिए बहुत जल्द
सोसाइटी के लोगों के साथ जिला प्रशासन से मुलाकात की जायेगी और यहां
हजारों की संख्या में आने वाले जायरीनों को हो रही कठिनाईयों की समस्याओं
से अवगत कराकर हर तरह की व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की जायेगी।
मुख्य अतिथि ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जायरीनों को तर्बरूख बांटा
और मजार पर जाकर चादर चढ़ाई तथा अमन चैन की दुवा मांगी। सोसायटी के
अध्यक्ष पीरजादा सैय्यद इसरत अली ने कहा कि मेले तथा उर्स के अवसर पर
बिजली पानी समुचित शौचालय रैन बसेरा आदि न होने के कारण जायरीनों को
हमेशा असुविधा रहती है। सोसाइटी इसके लिए संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में
कुछ फनकारों ने एक से एक बेहबर कलाम पेश किये। इस अवसर पर सोसाइटी के
सचिव अनवार आलम बबलू, एजाज आलम, सुधीर यादव, उत्कर्ष टाइम्स की संपादक
पूनम पाल, मोहम्मद सरान एडवोकेट, मोहम्मद शकील, स्पन्दन सिंह, मानस
गुप्ता, रफीक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।